फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकती रही महिला, नहीं मिले डॉक्टर

Mon, 18 Apr 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
विज्ञापन
नवजात बच्चे को गोद में लेकर भटकती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर नवजात बच्चे को लेकर आई महिला शनिवार रात करीब एक घंटे तक जिला पुरुष व महिला अस्पताल में भटकती रही। पुरुष अस्पताल में बैठे डॉक्टर ने महिला अस्पताल का केस बताते हुए बच्चे को वहीं दिखाने की सलाह दी। जब वह महिला अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टर ने सिक न्यू बर्न यूनिट का केस बताया और चलता कर दिया। महिला जब सिक न्यू बर्न यूनिट पहुंची तो वहां ताला लटकता मिला। बच्चे की हालत बिगड़ी देख परेशान महिला को हैलट जाना पड़ा।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के बाबूखेड़ा निवासी सुनीता पत्नी मुन्ना शनिवार की रात लगभग एक बजे छह माह के बच्चे की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल लेकर आई। पुरुष अस्पताल में तैनात डॉ. मनोज ने उसे देखा और महिला अस्पताल के डॉक्टर के पास भेज दिया।

महिला अस्पताल में संविदा पर तैनात डॉक्टर ने पीड़ित महिला को सिक न्यू बर्न केयर का केस बताते हुए वहां दिखाने की सलाह दी। जब वह सिक न्यू बर्न केयर यूनिट पहुंची, तो वह बंद मिली। बाद में परेशान महिला बच्चे को लेकर कानपुर हैलट चली गई।
विज्ञापन


अभी हाल ही में जेडी मिथलेश चतुर्वेदी स्वास्थ्य मंडल लखनऊ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था और महिला सीएमएस को निर्देश दिए थे कि किसी हाल में सिक न्यू बर्न केयर यूनिट बंद नहीं मिलनी चाहिए। दोनों समय में डॉक्टरों की उपस्थित अनिवार्य हो। उसके बाद भी इसमें सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें