गुरु गोविंद सिंह का 349 वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 24 से 26 जनवरी तक मनाए जाने वाले इस उत्सव में 24 जनवरी को जुलूस निकाला जाएगा।
गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरुबीर सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे नगर कीर्तन होगा। दोपहर एक बजे गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में तथा पंच प्यारों के नेतृत्व में जुलूस गुरुद्वारा से निकलेगा। पंच प्यारों व पंच प्यारियों का स्वागत डीएम सौम्या अग्रवाल करेंगी। 26 जनवरी को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ व कीर्तन दरबार का आयोजन होगा।
दोपहर लंगर होगा। उन्होंने सभी संगतों से बिना भेदभाव के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस दौरान उप प्रधान कल्याण सिंह, कुलबीर सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, जरनैल सिंह, मैनेजर मनोहर सिंह अरोड़ा, करमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह व अजीत पाल सिंह मौजूद रहे।