फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
फोटो-19- ट्राफी के साथ विजेता टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने मंगलवार को बीघापुर व सुमेरपुर क्षेत्र में संचालित कीटनाशक व बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दाैरान स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने पर उन्होंने दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं एक दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी किया
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, वितरण व स्टॉक रजिस्टर, कैश मेमो आदि की जांच की। स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने पर किसान सेवा केंद्र पिठाईखेड़ा व दीप ट्रेडर्स भधौरा का लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं शिव बीज भंडार मनिकापुर सुमेरपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि रजिस्टर अनिवार्य रूप से बनाएं और अपडेट रखें। दुकान बंद न करें। कीटनाशक दवाओं की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को करें।

उर्द व मूंग की निशुल्क बीज किट के लिए करें आवेदन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जायद 2025-26 के सीजन में दहलनी एवं तिलहनी फसलों का क्षेत्रफल व उत्पादन बढ़ाने के लिए निशुल्क बीज मिनी किट योजना शुरू की गई है। उर्द, मूंग एवं मूंगफली के उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज की मिनी किट वितरित होनी है। उर्द बीज की 250, मूंग की 40 व मूंगफली की 50 मिनी किट का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जो किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं वे ही इस योजना के पात्र होंगे। इच्छुक किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agridrashan.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। पोर्टल पर पहले आओ पहले पाओ अथवा निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर ई-लाॅटरी के आधार पर चयन किया जाएगा। किसान 15 जनवरी 2026 तक आवेदन करें। आवेदन करने पर मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा। इसके बाद संबंधित विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से खतौनी, आधारकार्ड और पहचान पत्र की छायाप्रति दिखाकर मिनीकिट प्राप्त कर सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें