नहर निरीक्षण भवन में सिंचाई बंधु की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर।
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर ने बुधवार को सिंचाई बंधु की बैठक में शारदा नहर और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने साफ कहा कि नहरों में पानी छोड़ने में किसानों के साथ भेदभाव किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोस्टर के अनुसार और पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाए।
बैठक में समिति के सदस्यों ने नहरें साफ न होने की शिकायत की। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जवाब तलब किया तो शारदा और सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने बजट की कमी का रोना रोया। अध्यक्ष ने कहा कि नहरों की सफाई मनरेगा योजना के तहत भी कराई जा सकती है। इससे गांव श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा। पुरवा और उन्नाव ब्रांच के रोस्टर में उलटफेर किए जाने की शिकायत मिलने पर अध्यक्ष ने जवाब मांगा तो शारदा नहर एक्सईएन ने बताया कि उन्नाव ब्रांच में शहर के पास लोनिवि पुल बना रहा है। इसलिए नहर ब्लॉक है। एक्सईएन ने जल्द ही पानी छोड़ने का आश्वासन दिया। बैठक में सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर भी मौजूद रहे ।