फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खिंचाने को नहर में लगाई छलांग, डूबकर मौत

विज्ञापन
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में शारदा नहर में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर व लगी भीड़। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। थाना बेहटामुजावर के पतालीखेड़ा गांव स्थित शारदा नहर में अपने हमउम्र दो भांजों के साथ नहाने पहुंचे हरदोई जिला निवासी प्रवासी युवक ने फोटो खिंचवाने के लिए पुल से छलांग लगा दी। काफी देर तक पानी से ऊपर न आने पर भांजों ने शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली। करीब 6 घंटे मशक्कत के 50 मीटर दूर युवक का शव मिला। नहर से शव बाहर निकाले जाने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जनपद हरदोई के थाना कासिमपुर के ग्राम बड़ागांव बंथला निवासी वीरेंद्र कुमार पासी (20) पुत्र जसकरन पंजाब के लुधियाना में रहकर डेयरी चलाता था। उसके दो भांजे हरदोई कासिमपुर थाना क्षेत्र के हटिया गांव निवासी अंकित व इसी थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी रोहित उसके साथ लुधियाना में रहकर डेयरी का काम संभालते थे। 15 मई को वीरेंद्र अपने दोनो भांजाें के साथ गांव लौटा था। शनिवार सुबह वीरेंद्र बाइक से दोनों भांजों के साथ गांव से 16 किमी दूर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के पतालीखेड़ा गांव अपने फूफा के घर जाने को निकला। पतालीखेड़ा गांव से 500 मीटर पहले शारदा नहर पुल पर वीरेंद्र ने बाइक रोकी और गर्मी अधिक होने की बात कह भांजों के साथ सुबह 10.30 बजे नहर में नहाने लगा। भांजे पुल की सीढ़ियों के पास नहा रहे थे। इसी दौरान मामा वीरेंद्र पुल पर चढ़ गया और दोनों भांजों से छलांग लगाते हुए फोटो खींचने की बात कही। अभी भांजे फोटो खींचने के लिए मोबाइल निकालते, वीरेंद्र पुल से नहर में कूद गया। कुछ देर तक भांजे उसके पानी से ऊपर आने की राह तकते रहे। मामा के ऊपर न आने पर दोनों ने शोर मचा पास के दुकानदारों व पुलिस को वीरेंद्र के नहर में डूबने की जानकारी दी।
बेहटामुजावर थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल पहुंचे और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। लगभग पांच घंटे तक शव न मिलने पर शुक्लागंज से गोताखोरों और लखनऊ से एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) को बुलाया गया। हालांकि एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही शुक्लागंज के गोताखोरों को आधा घंटा मशक्कत के बाद शाम 4:30 बजे उसका शव घटनास्थल से 50 मीटर दूरी पर मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि लगभग 6 घंटे बाद शव नहर से बरामद किया जा सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें