फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राजस्व कर्मियों पर आरोप लगा वकीलों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। तहसील अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष सुभाष शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों और तहसील कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष शुक्ला व महामंत्री राजमणि हंस ने कहा कि अधिकांश कर्मी अपने साथ प्राइवेट कर्मचारी रखते हैं जो पीड़ितों से धन उगाही कर रहे हैं। इसी कारण पत्रावलियों का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एक माह पूर्व इससे संबंधित एक शिकायती पत्र भू-राजस्व परिषद को भेजा गया था, जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बताया कि जल्द डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रतीक कटियार, रामपाल यादव, मुजम्मिल, मनोज गौतम भी मौजूद रहे। एसडीएम नम्रता सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से अदालत नहीं चल पा रही है, जिससे वादकारियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें