फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता जी ने लगवाए नर्तकियों से ठुमके, बांटे रसगुल्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। पंचायत चुनाव में दावेदार मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। नर्तकियों से ठुमके लगवाने और रसगुल्ले बांटने पर 556 लोगों को खिलाफ आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें 16 लोग नामजद और और अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात महरौंदा गांव में बिना अनुमति के पांच नर्तकियों को लाकर गांव के परिषदीय विद्यालय में नृत्य कराना गांव के रामकुमार, लाला मौर्या, अंकित तिवारी, राम खिलावन यादव, अतुल, सभारी, राजू यादव, रामनरेश को भारी पड़ गया। पुलिस ने आठ नामजद व 350 अज्ञात महिला और पुरुषों के खिलाफ आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं बड़ादेव गांव में संचालित परिषदीय विद्यालय में बुधवार रात रामपुर गढ़ौवा गांव के संतोष प्रजापति व राधाकृष्ण बिना अनुमति भंडारा कर डीजे बजा रहे थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार संतोष गुप्ता, फुरकान, किशन मौर्य, उमाशंकर यादव, रामकिशन, राजेश, पारूल भी मौजूद थे। भंडारे के आयोजनकर्ता संतोष गुप्ता की फैक्टरी में बने रसगुल्ले माइक से एनाउंस कर ग्रामीणों को बांटे जा रहे थे। मौके पर पहुंचे दरोगा विनोद यादव ने आयोजकों से कार्यक्रम की अनुमति मांगी तो कोई व्यक्ति अनुमति नहीं दिखा सका। कार्यक्रम में मौजूद कोई भी व्यक्ति न तो मास्क लगाए था और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहा था। दरोगा ने आठ नामित और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता व कोविड नियमों की अनदेखी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें