फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजाना मिला नहीं, शिवलिंग खोद ले गए चोर

Wed, 31 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अरम गांव निवासी मान दुबे के मकान में ही करीब डेढ़ सौ साल पुराना बेनी बाबा का प्राचीन मंदिर है। जिसमें शिवलिंग स्थापित है। काफी दिन पहले परिवार के लोग मकान छोड़कर अन्य कही रहने लगे। कई सालों से मकान सुनसान पड़ा है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने प्राचीन मंदिर में शिवलिंग के नीचे खजाना छिपा होने की गांव में चर्चाएं चल रहीं थी। मंगलवार रात चोरों ने खजाने की तलाश में शिवलिंग की खुदाई की। मूर्ति के नीचे कुछ न मिलने पर चोर शिवलिंग को अपने साथ लेकर चले गए। सुबह शिवलिंग गायब देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के साथ मंदिर परिवार के लोगों ने शिवलिंग को बेसकीमती बताया है।

घटना की सूचना पर गांव पहुंचे गृहस्वामी ज्ञान शंकर द्विवेदी, छोटे व विजय कुमार ने बताया कि मंदिर की स्थापना उनके पूर्वज बेनी माधव ने करीब डेढ़ सौ साल पहले की थी। एसओ मनोज मिश्र ने बताया कि किसी ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें