फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती: फर्जी पाए गए छह अभ्यर्थियों के अभिलेख

Tue, 30 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
teacher - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिले में सवा चार सौ अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों की जांच की जा रही है। बीएसए की अध्यक्षता में बनी जांच व नियुक्ति कमेटी ने 6 अभ्यर्थियों के कई प्रमाणपत्र फर्जी पाए हैं।
विज्ञापन


कुछ ने रंगीन फोटोकापी को मूल अभिलेखों के साथ लगा दिया तो कुछ ने मूल अभिलेख में हेराफेरी कर शिक्षक की नौकरी पाने की जुगत लगाने की कोशिश की है। टीईटी के कई प्रमाणपत्रों में भी हेराफेरी पकड़ी गई है।

बीएसए दीवान सिंह ने उनकी नियुक्ति प्रक्रिया रोकते हुए गहन जांच कराने और संबंधित स्कूलों से सत्यापन कराने को कहा है। अंतिम जांच में भी फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें