फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कानूनगो के घर लाखों की चोरी

Tue, 08 Dec 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव सुब्बाखेड़ा में सेवानिवृत्त कानूनगो के घर से चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए। सुबह जब परिजन उठे तो कमरा खुला देखा उसमें रखे बक्से गायब थे। यह देख सभी के होश उड़ गए। छानबीन करने पर बक्से गांव के बाहर एक बाग में पड़े मिले। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सुब्बाखेड़ा गांव निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो रामनारायण यादव के यहां रविवार रात चोर पीछे की दीवार से छत पर चढ़े और जीने का दरवाजा खुला होने के कारण घर के अंदर प्रवेश कर गए। सभी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। चोरों ने जिस कमरे में बक्से रखे हुए थे उसको खोला और तीन बक्से उठा ले गए।

सोमवार सुबह जब सभी सो के उठे तो दरवाजा खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। जिन बक्सों में जेवर रखे हुए थे सिर्फ वही गायब मिले। इधर-उधर पता लगाया लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। शौच के लिए गई गांव की महिलाओं ने कर्मीपुर के पूर्व प्रधान भगवान बक्स सिंह की बाग में तीनों बक्से पड़े मिले।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें एक मांग बेदी, चार सोने की चेन, सात सोने की अंगूठी, बिछुआ, पायल, हाफ पेटी व सौ चांदी के सिक्के ले जाने की तहरीर दी है।

पीड़ित की माने तो घटना में कोई अपना ही शामिल है। वह उसी कमरे में गया, जहां सोने चांदी का ही सिर्फ सामान रखा हुआ था। एसओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें