फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी क्रिकेट ने शील्ड पर किया कब्जा

Thu, 25 Feb 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोज एकादश पर 49 रन की जीत दर्ज कर कल्याणी क्रिकेट क्लब ने डॉ. इंसाफ अहमद क्रिकेट प्रतियोगिता की शील्ड पर कब्जा कर लिया। इसमें सुदीप यादव के शतक का विशेष योगदान रहा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पंचम डॉ. इंसाफ अहमद क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बुधवार का दोनों टीमें भिड़ी थीं। प्रतियोगिता के अंत में संजय राठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बुधवार को आयोजित हुए फाइनल मैच में कल्याणी क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में आठ विकेट पर 184 रन बनाए। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोज एकादश की टीम 20.2 ओवर में 135 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसमें राहुल पांडेय ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज के लिए सुदीप यादव को चयनित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संजय राठी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से आरके त्रिपाठी, पीके मिश्र, अतुल मिश्र, बोधशंकर दीक्षित, राजेश, राजेंद्र नाथ, मंसूर खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें