फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: संयुक्त कृषि निदेशक ने जांची यूरिया की उपलब्धता

Fri, 01 Aug 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। संयुक्त कृषि निदेशक ने कई गांवों में जाकर किसानों की जानकारी ली और खेत भी देखे। उन्होंने दुकानों पर यूरिया की उपलब्धता भी जांची।
विज्ञापन



संयुक्त कृषि निदेशक अनिल कुमार यादव ने गुरुवार को गोदरेज एग्रोवेट व फ्लेविकोंन प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाई में जाकर अनुदानित यूरिया का प्रयोग और उपलब्धता जांची। इसके बाद हिलौली और बिछिया में दो दुकानों में यूरिया की बिक्री की जानकारी ली। इसके बाद गांवों में यूरिया खरीदने वाले किसानों की जानकारी ली और उनके खेत पर पहुंचकर फसल को भी देखा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने बताया कि खतौनी व भूमि के अनुसार बिक्री की गई यूरिया की भी जानकारी ली गई। कहीं गड़बड़ी नहीं मिली। बताया कि दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि किसान से खतौनी लिए बिना खाद की बिक्री न करें। उन्होंने किसानों से भी खाद खरीदने के लिए आधार कार्ड व खतौनी लेकर जाने की अपील की और खाद का अनावश्यक भंडारण न करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें