फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में ट्रेन से कटकर जवान की मौत: रेलवे ट्रैक पर लेटा और ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी

Sun, 21 Nov 2021 11:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर रेल रूट के गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास सेना के एक जवान ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के मुताबिक जवान पश्चिम बंगाल का निवासी था। आधार कार्ड में उसका नाम सुबोध डी, निवासी कॉलेज पल्ली तेलानी पारा नार्थ परसनाथ पश्चिम बंगाल है। वहीं आई कार्ड के अनुसार उसकी तैनाती नासिक महाराष्ट्र में है।
विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी आई कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो जवान काफी देर से रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहा था। अचानक वह रेलवे ट्रैक पर लेट गया और मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई।

मृतक के पास से नगदी 55 सो रुपए मिले हैं। मोबाइल गायब है। साथ ही मृतक के बारे में जब जानकारी की गई तो बताया गया कि मृतक अपनी टीम के साथ कामाख्या एक्सप्रेस से अजमेर जा रहा था। जिसकी पुष्टि मृतक के अधिकारी कर्नल अभिषेक शर्मा ने की है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया सुबोध डे सहित 42 सैनिकों की टीम कामाख्या एक्सप्रेस से कानपुर से अजमेर जा रही थी। सुबह कानपुर में फौजी ने टीम के साथ नाश्ता किया। जब ट्रेन उन्नाव पहुंची और गिनती की गई तो सुबोध डे को ट्रेन में नहीं पाया गया। जिसके बाद उन्होंने जानकारी अपने हेडक्वार्टर को दी। रेलवे पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें