फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अप्रवासी भारतीय का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मार्ग दुर्घटना में घायल अप्रवासी भारतीय की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। रात करीब दो बजे परिजन शव लेकर हसनापुर-सहारावां संपर्क मार्ग पहुंचे और शव रख जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के दतौली गांव निवासी रघुनाथ (40) मंगलवार रात करीब 11 बजे बाइक से बेटे संदीप की रामगढ़ी गांव स्थित ससुराल से लौट रहे थे। थानाक्षेत्र के हसनापुर गांव के पास वाहन की टक्कर से रघुनाथ गंभीर घायल हो गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी। वहां से परिजन लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए थे। रात करीब एक बजे रघुनाथ ने दम तोड़ दिया था।
परिजन शव लेकर आए और रात करीब दो बजे हसनापुर-सहरावां मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची सोहरामऊ पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। घायल के भाई फूलचंद ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से पुलिस ने परिवार व घायल का हालचाल लेने की भी जहमत नहीं उठाई। एसओ ने कार्रवाई का आश्वाशन दिया। तब जाकर परिजन शांत हुए। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रघुनाथ भाइयों में पांचवें नंबर के थे। बेटी की दो महीने पहले शादी हुई थी। इसी में रघुनाथ सऊदी अरब से आए थे। तीन जून को उन्हें लौटना था। पति की मौत से पत्नी सरोज और अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ कमल दुबे ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें