फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से जगमगाएगा आरओबी

Mon, 02 Nov 2015 12:10 AM IST
Jagmgaaga light ROB
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम होने के बाद अंधेरे में डूबने वाला आरओबी अब दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। इसके लिए एनएचएआई ने ब्रिज पर 32 हाईमॉस्ट लाइटें लगाने का काम शुरू किया है। आरओबी पर खंभे लगाने का काम शुरू है। अधिकारियों की मानें तो आरओबी पर लाइटिंग के काम को नवंबर माह में पूरा करने का प्रयास है।
विज्ञापन


 लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रायबरेली क्रासिंग पर बने आरओबी को जगमगाने की तैयारी में एनएचएआई ने लाइटिंग व्यवस्था की शुरुआत कर दी है। इसके लिए यहां पर खंभे लगाने का काम शुरू हो गया है। अब इस ब्रिज पर रात में अंधेरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या में भी काफी कमी आएगी।

 वहीं अंधेरे के चलते लगने वाला अराजक तत्वों का जमावड़ा भी खत्म होगा। नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) में मार्ग प्रकाश व्यवस्था के ठेकेदार राजीव यादव ने बताया कि इस आरओबी में कुल 32 खंभे लगाए जाएंगे। इनमें प्रति खंभे के बीच में 33 मीटर की दूरी होगी और इनमें दो-दो हाईमॉस्ट लाइट लगेंगी। इस काम को नवंबर माह में पूरा करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें