फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांव में बनी सीसी रोड की होगी जांच

Sat, 13 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 10 बजे राजस्व सचिव धीरज साहू लोहिया गांव बहादुरपुर खंझरी पहुंचे। उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने पट्टे की जमीन पर कब्जा न होने की शिकायत की तो नोडल अफसर ने तत्काल एसडीएम हसनगंज को शनिवार को गांव में कैंप करके पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। मजदूरी न मिलने की शिकायत पर डीसी मनरेगा से तत्काल भुगतान कराने को कहा।
बिजली आपूर्ति की शिकायतों पर सचिव ने एसडीओ को तलब किया। एसडीओ ने बताया कि कुंदनरोड उपकेंद्र से बिजली मिलने के कारण दूरी अधिक होने से फाल्ट होते हैं। बारिश के बाद बिजली खोखापुर से जोड़ने के बाद आपूर्ति सही होने की जानकारी दी। खराब हैंडपंप की समस्या पर भी नोडल अफसर ने तत्काल मरम्मत कराने को कहा। गांव का स्थलीय निरीक्षण के दौरान सीसी रोड की जांच की। इस दौरान कुछ खांमी मिलने पर उन्होंने जांच के तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। टीम में सहायक अभियंता व जेई पीडब्ल्यूडी के साथ ही मत्स्य अधिकारी को भी रखा गया है।
विज्ञापन


बीएसए से मांगा गया स्पष्टीकरण
बहादुरपुर खंझरी में जनता चौपाल स्कूल में ही लगाई गई थी। इस दौरान उन्होंने बच्चों की संख्या पूछी तो पता चला कि 67 बच्चे पढ़ रहे हैं। इसी बीच उन्हें जानकारी हुई कि 100 बच्चे न होने के बाद भी गांव में प्रेरक का रिनीवल कर दिया गया है। मामले को डीएम ने संभाला और उन्होंने बीएसए से इस मामले में स्पष्टीकरण तलब किया। ब्लाक कार्यालय में निरीक्षण के दौरान लेखाकार बसंत कुमार के खिलाफ शिकायतें मिलीं। साथ ही अभिलेख भी दुरुस्त नहीं मिलने पर उन्होंने लेखाकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पीएचसी में देखे ओपीडी रजिस्टर
नोडल अफसर ने पीएचसी औरास का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, वार्ड, मरहमपट्टी कक्ष, प्रयोगशाला व औषधि भंडारकक्ष के अलावा कोल्डचेन रूम का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल, सीडीओ संजीव सिंह, पीडी रामकृपाल चौधरी, डीडीओ एनबी सविता, बीडीओ राबिया बेगम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें