उन्नाव। केंद्र सरकार से आई टीम ने बुधवार को दही चौकी स्थित एक स्लाटर हाउस का निरीक्षण किया। टीम ने स्लाटरिंग प्रक्रिया की गहनता से जांच की।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे केंद्र सरकार की संयुक्त सचिव गौरी मौलि की अगुवाई में 11 सदस्यीय टीम दही चौकी के एक स्लाटर हाउस में पहुंची। टीम ने पशुओं की स्लाटरिंग की जांच की। यहां लाए गए मवेशियों को देखा। करीब तीन घंटे तक टीम स्लाटर हाउस में रही और कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, प्रदूषण, श्रम व पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। विभागीय सूत्रों का कहना है कि टीम औचक निरीक्षण के लिए स्लाटर हाउस पहुंची थी।
टीम के सदस्यों ने स्लाटरिंग के दौरान पशु क्रूरता संबंधी बिंदु की गहनता से जांच की। हालांकि टीम ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार किया। सचिव गौरी मौलि ने बताया कि जांच रिपोर्ट वह केंद्र सरकार को सौंपेंगी। सूत्रों का कहना है कि केंद्र की टीम आने की सूचना पूर्णतया गोपनीय रखी गई थी। किसी को भी पहले से इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। टीम जब स्लाटर हाउस के पास पहुंच गई थी तब विभागीय अधिकारियों को बुलाया गया।