फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मिला स्टाक, कोटेदार पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने शहर और गंगाघाट की आठ राशन दुकानें चेक की। इस दौरान शहर की एक दुकान में स्टाक कम मिला। जिस पर कोटेदार पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है। वहीं तीन दुकानों पर तराजू प्रमाणित नहीं मिला। जिस पर चालान करने के साथ ही नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएसओ रामेश्वर प्रसाद व बांट माप निरीक्षक देवेश पांडेय ने एबीनगर, स्टेशन रोड और एवीएम रोड पर संचालित पांच राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कोटेदार तेज बहादुर की दुकान में जांच के दौरान स्टाक में चावल 46 किलो और गेहूं 23 क्विंटल कम मिला।
साथ ही तराजू भी प्रमाणित नहीं मिला। इस पर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। इसके बाद डीएसओ मालती देवी के कोटे पर पहुंचे। यहां भी तराजू प्रमाणित नहीं मिला। जिस पर बांट माप निरीक्षक ने चालान करके कारण बताओ नोटिस जारी की। राधा सिंह की दुकान बंद मिली। बाहर बोर्ड पर इलाज कराने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

विभाग को सूचना न देने पर कोटेदार राधा सिंह को नोटिस जारी की गई। यहां से निकलने के बाद दोनों अधिकारी गंगाघाट गए। अधिकारियों ने अभय, उर्मिला व अनिल तिवारी की दुकानें चेक की। अनिल की दुकान में भी तराजू प्रमाणित नहीं पाया गया। इनका भी चालान करके नोटिस जारी कर गई। डीएसओ ने बताया कि नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर कोटा निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें