फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: इंदू ने पुनर्मूल्यांकन में पास की अपने आत्मविश्वास की परीक्षा

Fri, 18 Jul 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
-हाईस्कूल के रिजल्ट में तीन विषयों का कराया पुनर्मूल्यांकन, गणित में नौ अंक बढ़े
विज्ञापन

-कुल प्राप्तांक 564 से बढ़कर हुआ 573, जिले के मेधावियों में तीसरे स्थान पर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन (उन्नाव)। हाईस्कूल की परीक्षा में मेहनत के अनुसार अंक न आने पर छात्रा ने परिणाम से समझौता नहीं किया। आत्मविश्वास बनाए रखते हुए माता-पिता और गुरुजनों को विश्वास में लेकर तीन विषयों का पुनर्मूल्यांकन कराया तो गणित विषय में नौ अंक बढ़ गए। अंक बढ़ने के साथ ही छात्रा जिले में तीसरे स्थान पर आ गई। बेटी की इस सफलता पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
रायबरेली जिले के सोमवंशीखेड़ा निवासी अवनेंद्र और सीमा सिंह की बेटी इंदू सिंह ऊंचगांव में संचालित हरिवंशलाल शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सत्र 2024-25 में हाई स्कूल की परीक्षा में प्रतिभाग किया था। परीक्षा परिणाम आने पर इंदू को 600 में 564 अंक मिले थे। रिजल्ट देख इंदू गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान के प्राप्तांकों से संतुष्ट नहीं थीं। इंदू के आग्रह पर माता-पिता और स्कूल शिक्षकों ने सहमति दी और तीनों विषय का पुनर्मूल्यांकन कराया गया। बुधवार शाम पुनर्मूल्यांकन रिपोर्ट मिली तो इंदू और स्कूल स्टाफ की खुशी का ठिकाना न रहा। इंदू को गणित में पहले 87 अंक मिले थे, लेकिन पुनर्मूल्यांकन के बाद नौ अंक बढ़े और प्राप्तांक 96 हो गया। पहले के परीक्षा परिणाम में इंदू जिले की मेधावी सूची में नहीं थी, लेकिन नौ अंक बढ़ने के बाद उसके अंक 600 में 573 हो गए हैं। इससे वह जिले की मेधावी सूची में तीसरे स्थान पर आ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदू ने बताया कि वह अपने परीक्षा परिणाम से खुश नहीं थी। सबसे ज्यादा उसे गणित के कम अंकों ने परेशान किया। उसने सवालों को घर में बिना किसी मदद के हल किया और शिक्षक दिलीप बाजपेई, आकाश, शैलेंद्र बाजपेई और मानवेंद्र मिश्र को दिखाया तो सही पाया। शिक्षकों ने हल किए गए प्रश्नपत्र के अनुसार अंक 98 तक अंक मिलने की बात कही थी। इसके बाद स्क्रूटनी के लिए फार्म भरा और रिजल्ट आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गुरुवार को स्कूल स्टाफ ने इंदू का सम्मान किया और मुंह मीठा कराया। इंदू के पिता अवनेंद्र निजी स्कूल में शिक्षक हैं और मां सीमा सिंह गृहिणी हैं। छोटा भाई अभिनव सिंह इस बार हाईस्कूल का छात्र है। आत्मविश्वास के बल पर हासिल की गई सफलता को लेकर परिवार और स्कूल स्टॉफ में खुशी है। प्रधानाचार्य विनय कुमार शुक्ला ने बताया की यह विद्यालय परिवार के लिए भी खुशी की बात है। छात्रा इंदू के अंक बढ़ने की पुष्टि बोर्ड से हुई है। मेधावियों को मिलने सुविधाएं प्रदान करने के लिए डीआईओएस को पत्र भेजा है।





डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि प्रयागराज बोर्ड में स्क्रूटनी के बाद गजट होगा, सूचना कार्यालय आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें