फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सेवानिवृत्त चतुर्थश्रेणी कर्मचारी का सात लाख की नकदी भरा बैग चोरी

Fri, 18 Jul 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी का नकदी भरा बैग चोरी हो गया। कर्मचारी ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से सात लाख रुपये निकाले थे। चेक भरने में वहां मौजूद दो युवकों ने उनकी मदद की थी। बाद में नाश्ता कराने की बात कहकर रेस्टोरेंट ले गए और नकदी भरा बैग पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस बैंक व आसपास के स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

.मौरावां थानाक्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी रामदास पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थश्रेणी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई को वह शहर के आइबीपी चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से सात लाख रुपये निकालने आए थे। वहां पहले से मौजूद दो युवक आए और चेक भरने में मदद की और रुपये भी निकलवाए। बाद में भूख लगने की बात कह गांधीनगर तिराहा स्थिति एक रेस्टोरेंट ले गए। वहां नाश्ता करने के दौरान दोनों ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित बार-बार अलग कहानी बता रहा है। अनुमान है कि आरोपियों को बैंक खाते में रुपये होने की जानकारी होने के बाद घटना की है।
कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि पीड़ित अलग-अलग बातें बताई हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। बैंक से जो फुटेज मिले हैं उसमें वृद्ध साथ रहे दोनों युवकों को खुद बैग देता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें