फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Sat, 13 Feb 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सडक हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर लखनऊ से बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर गौरैया खुर्द गांव के पास की ओर जा रहे टेंपों में विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक टक्कर मारते हुए निकल गया। टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुरसठ गांव निवासी गुड्डी (40) पत्नी सगीर और बल्लापुर गांव निवासी मुकेश (35) पत्नी रामकिशन की मौत हो गई। जबकि मृतका के पति सगीर (45) के अलावा टेंपो में बैठे शेरपुर कला के मुकेश, हरदोई जिले के मल्लावां थानाक्षेत्र के श्यामपुर सगरा निवासी रामखेलावन,  फतेहपुर चौरासी के जगदीशपुर निवासी राधेश्याम व उनकी पत्नी शांती, आसीवन के कन्हऊ मिश्रीलाल, बल्लापुर के जयपाल, सीतापुर जिले के सिधौली गांव निवासी गजराज और बांगरमऊ कसबा निवासी गुरुप्रसाद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दूसरी घटना संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हुई। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दो चचेरी बहने घायल हो गईं। दोनों प्रवेश पत्र लेने स्कूल जा रही थीं। कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी अनुप शुक्ला की बेटी स्वाति विवेकानंद इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा है। शुक्र्तवार को वह चचेरी बहन गौरी के साथ साइकिल से स्कूल परीक्षा प्रवेश पत्र लेने जा रही थी। माखनखेड़ा गांव के पास बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गईं।
विज्ञापन

मियागंज। आसीवन थानाक्षेत्र में बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर आसीवन कसबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के वक्त बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की। मृतक की जेब से मिले पहचानपत्र में उसका नाम अरुण सिंह (42) पुत्र यदुनंदन सिंह लिखा है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सफीपुर। मियॉगंज-सफीपुर मार्ग पर टेंपो पलटने से छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घायलों में मीरनगर गांव निवासी रामबली उनकी पत्नी रीता, के अलावा सिधौरा निवासी बिटान, रजनी पत्नी मुशीलाल निवासी छुही, नीतू पुत्री सुरजन निवासी मतहौली शामिल हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें