फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी की गैलरी में प्रसव, बच्चे की मौत पर हंगामा

Mon, 11 Mar 2019 12:26 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
प्रसूता रामावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिलौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती को उपचार न मिलना नवजात पर भारी पड़ गया। पीएचसी की गैलरी में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर में ही नवजात की मौत हो गई। गुस्साए परिवार वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन



हिलौली के मोहल्ला गढ़ीथोक निवासी सुशील कोरी ने बताया कि शनिवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी रामावती को लेकर पीएचसी पहुंचे थे। अस्पताल में स्टाफ नर्स ने पत्नी के बगैर देखे ही घर ले जाने की सलाह दे दी। इस पर वह पत्नी को घर ले आए। कुछ देर बाद तकलीफ बढ़ी तो वह फिर पत्नी को पीएचसी लाए। इस दफा स्टाफ नर्स मौजूद नहीं थीं। डॉक्टर भी गायब थे।

पत्नी दर्द से छटपटाती रहीं। समय से इलाज न मिलने पर वह बेहोश हो गईं। कुछ देर बाद गैलरी में ही प्रसव हो गया लेकिन चिकित्सकीय मदद न मिलने से नवजात की सांसें थम गईं। निराश भाव से खराब स्थिति में पत्नी को घर लाना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह यह जानकारी अन्य लोगों को हुई तो कस्बे के कई लोगों ने पीएचसी का रुख किया। वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। नर्स पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव को शिकायती पत्र दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि नर्स छुुट्टी पर है। वापस आते ही स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें