फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिस्ट्री में पकड़ा गया नकलची

Sun, 01 Mar 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को स्व. रमाशंकर दीक्षित बालिका इंटर कालेज सिरधरपुर में डीआईओएस के बैच ने शाम की पाली में केमिस्ट्री के पेपर में एक छात्र को नकल करते पकड़ लिया। इसी परीक्षा केंद्र में परीक्षा में व्यवधान डाल रहे दो कक्ष निरीक्षकों को रिलीव भी किया गया।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शाम की पाली में इंटरमीडिएट की रासायन विज्ञान का प्रथम पेपर था। डीआईओएस शफीक  मोहम्मद सिद्दीकी के बैच ने एक छात्र को नकल करते दबोच लिया।

वहीं, इसी विद्यालय की बनी कक्ष निरीक्षक आकांक्षा सिंह व शिक्षामित्र शिव नारायण को परीक्षा में व्यवधान डालने पर रिलीव कर दिया गया। सुबह की पाली में हाईस्कूल मेें उर्दू की परीक्षा थी। इसमें 648 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 46 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर सैन्य विज्ञान में 425 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 29 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें