फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर पालिका कर्मियों ने ईओ का घेराव किया

Tue, 30 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पालिका परिसर में कर्मचारियों को समझाते पालिका ईओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियन नगर पालिका परिषद गंगाघाट के संरक्षक प्रताप अवस्थी, अध्यक्ष ईश्वर चंद्र मिश्रा ने पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर आज पालिका में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के साथ मिलकर जिला प्रशासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसी बीच ईओ उमेश कुमार मिश्रा आ गए। कर्मचारियों ने उनका घेराव कर जल्द से जल्द वेतन दिलाए जाने की मांग की। यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक कर्मचारियों को बकाए चार माह का वेतन नहीं मिलता तब तक सफ ाई कर्मचारी एक समय ही नगर की सफ ाई करेंगे।

साथ ही पालिका के अन्य कर्मचारी आधे दिन काम करेंगे। मौके पर ही एक ज्ञापन ईओ को कर्मचारी यूनियन के लोगों ने दिया। ईओ ने आश्वासन देकर कर्मचारियों से एक सप्ताह का समय मांगते हुए समस्या का निराकरण कराएं जाने की बात कही है।
विज्ञापन


घेराव करने वालों में महेंद्र कुमार सिंह, अब्दुल कदीर, संतोष पांडे, नवनीत जायसवाल, श्याम कुमार, अशोक कुमार, प्रवेश कनौजिया, दिनेश मिश्रा, देवी रतन, राजकुमार, बच्चा लाल, महेश सहित अन्य कई कर्मचारी रहें।
विज्ञापन

....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें