फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की फायरिंग तो भागे चोर

Tue, 21 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र में रविवार रात चोरों ने फिर धमाचौकड़ी मचाई। एक घर की छत पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे तभी लोगों की नींद खुल गई। गृहस्वामी ने शोर मचाया और ग्रामीणों ने फायरिंग की तो चोर भाग निकले। ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी मगर कोई नहीं पहुंचा। पुलिस घटना की सूचना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के पूरा निफ्स पंसारी गांव में रहने वाले लोग इन दिनों दहशत में हैं। रविवार रात गांव में चोरों ने अनिवासी भारतीय के घर दोबारा चोरी का प्रयास किया। विवेक विमल के घर में पीछे की दीवार से छत पर चोर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे तभी विवेक की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। ग्रामीणों की भी नींद खुल गई। ग्रामीणों ने कई राउंड फायरिंग की तो चोर भाग निकले।

पिछले सप्ताह पूरा गांव में चोर दो दिनों में पांच घरों से पंद्रह लाख से अधिक का माल पार कर चुके हैं। पिछले सप्ताह इसी गांव के मुकेश के घर से लाखों का माल पार कर दिया था। 29 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी होनी है।
विज्ञापन


चोरों ने शिवसहाय के घर से करीब 70 हजार के जेवर और कपड़े, अनिवासी भारती विवेक विमल के घर में दो लाख का माल और इसी गांव के शिवसहाय और लाला कश्यप की दुकान से हजारों का माल साफ किया था।

माखी थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि रविवार रात पूरा निफ्स पंसारी गांव में चोरों के फिर आने की कोई सूचना नहीं है। हलका इंचार्ज को गांव और आसपास गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें