फतेहपुर चौरासी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सोमवार को ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो खंती में पलट गया। हादसे में मां-बेटी समेत 13 लोग घायल हो गए।
फतेहपुर चौैरासी थानाक्षेत्र के सूसूमऊ गांव निवासी नन्हा की पत्नी परिजनों और अन्य रिश्तेदारों के साथ अमौरा गांव निवासी भोला के यहां देवाई संस्कार में जा रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर काली मिट्टी चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया।
आसपास के लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। घायलों में गूना (48) पत्नी नन्हा उसकी बेटी रेखा (17), करिश्मा (4) पुत्री संजू, कोमल (8) पुत्री शिवमंगल, सूरज (8) पुत्र रामसनेही, मुन्नीदेवी (45) पत्नी नन्हे गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं।