फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नाला निर्माण में मनमानी न रुकी तो होगा आंदोलन

Sun, 18 Feb 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-9 , 10 व 11
विज्ञापन

-भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
-नाले में गुणवत्ता का ध्यान रखने और पत्थर से ढकने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नाला निर्माण में मानकों का पालन न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने ज्ञापन देकर डीएम से नाला निर्माण की जांच कराने और अब तक बन चुके नाले पर पत्थर रखवाने की मांग की।
लोक निर्माण विभाग शहर की सब्जी मंडी से बड़े व छोटे चौराहे होते हुए सब्जी मंडी तक करीब एक किमी लंबे नाले का निर्माण करा रहा है। इसके बाद मुख्य मार्ग की विशेष मरम्मत का भी कार्य होना है।
विज्ञापन

नाला निर्माण के पीछे पीडब्ल्यूडी अफसरों का तर्क है कि सड़क पर पानी नहीं भरेगा। मुख्य मार्ग का पानी पाइप के माध्यम से इसी नाले से निकाला जाएगा। हालांकि व्यापारी नाले में मानक का पालन न किए जाने को लेकर विरोध कर रहे हैं। शनिवार को भारत उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी के नेतृत्व में व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट से मिले।
व्यापारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि दो माह बीत जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी नाले का निर्माण पूरा नहीं कर सका है। बीच बीच में नाला निर्माण के लिए खोदाई करके छोड़ दिया गया है। जिसके चलते यह नाला व्यापारियों व आम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। एक तरफ निर्माण सामग्री सड़क तक फैली है। जिससे जाम लग रहता है।
विज्ञापन

वहीं गहरे खोदे गए गड्ढों में गिरकर लोग चुटहिल हो रहे हैं। इससे व्यापार खत्म होता जा रहा है। ज्ञापन में अध्यक्ष ने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होगा। इस दौरान संजय गुप्ता, अरुण गुप्ता, सलीम, संदीप सिंह,श्याम बिहारी, राजकुमार, दुलारे वर्मा, पवन तनेजा, इंदरजीत सिंह, मुशीर खान, सुमित, बब्लू, पुनीत, रामजी गुप्ता व अखिल मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
इंसेट-1
व्यापारियों की यह हैं प्रमुख मांगे
-नाला निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए
-जिस स्थान तक नाला बनाया जा चुका है, वहां पत्थर से ढका जाए
-नाले के लिए सड़क को आगे तभी खोदा जाए जब पीछे बन जाए
-अब तक हुए नाला निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
-होली त्योहार से पहले नाला व सड़क मरम्मत कार्य पूरा कराया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें