जिले के 238 ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं जिनका संचालन
शिक्षामित्र से बने सहायक टीचरों को ही खोलना पड़ता था। इनका समायोजन
निरस्त होने के बाद इन विद्यालयों में ताला लटक रहा है।
इससे बच्चों का
भविष्य भी अंधकार में दिखने लगा है। जब तक शिक्षामित्रों की बहाली नहीं हो
जाती तब तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
जिले के सोलह विकास
खंडों में 2305 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें 238 ऐसे प्राथमिक
विद्यालय हैं जिनका संचालन वह सहायक टीचर करते हैं जिनका अभी हाल ही में
समायोजन हुआ है।
हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद इन विद्यालयों में तालाबंदी
है। ऐसे में इन विद्यालयों में जो भी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं उनका भविष्य
अंधकार में जाता दिखाई दे रहा है।