फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फतेहगढ़ जेल में बंद पत्नी की हत्या में सजायाफ्ता पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। पत्नी की हत्या में फतेहगढ़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे रसूलपुर बकिया गांव निवासी राजेश की गुरुवार को सैफई मेडिकल काॅलेज में ही मौत हो गई। अवैध संबंध के शक में आरोपी ने सात साल पहले पत्नी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन




राजेश वर्ष 2016 में सऊदी अरब में नौकरी करने गया था। दो साल बाद घर आया था। पत्नी रेखा की गांव के ही युवक से अवैध संबंध होने के शक में राजेश ने 30 मई 2018 को चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी और शव घर के पीछे फेंक दिया था। पुलिस ने राजेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था। न्यायालय ने राजेश का दोष साबित होने पर नौ फरवरी 2023 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। वह फतेहगढ़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन सैफई मेडिकल कॉलेज ले गया था, जहां उसकी मौत हो गई। जेल अधिकारियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें