फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुरंगा की धूम

विज्ञापन
हुरंगा यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में निकाली गई हुरंगा यात्रा में झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की रास लीला का मंचन और नृत्य नाटिकाओं को देखकर लोग भक्ति के रंग में सराबोर हो गए।
विज्ञापन

हुरंगा महोत्सव समिति की ओर से मंगलवार को आयोजित हुरंगा उत्सव की शुरुआत गांधीनगर स्थित दीनेश्वर महादेव मंदिर से हुई। दोपहर तीन बजे मंदिर से चली यात्रा शहर भ्रमण कर देर शाम आवास विकास कालोनी के वृंदावन गार्डेन पहुंची। समिति के अध्यक्ष राम तनेजा व अन्य पदाधिकारियों कृष्ण-राधा की आरती उतारी।
इसके बाद वृंदावन से आए कलाकारों ने मोर-मोरनी नृत्य, बरसाने की पारंपरिक और फूलों की होली और डांडिया से दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने फूलों की वर्षा कर होली का आनंद उठाया। आयोजकों ने गुझिया, ठंडाई का वितरण कराया। इस दौरान राकेश सिंह, जीएस भदौरिया, अजीत पाल सिंह, मुन्ना सिंह अवधूत, विमल द्विवेदी, आशीष शुक्ला, केजी अग्रवाल, सोनी शुक्ला, साधना दीक्षित, नीलम सिंह, गीता मिश्रा, निम्मी अरोड़ा मौजूद रहे।

हुरंगा यात्रा में फूलों की होली खेलते राधा कृष्ण की वेशभूषा में कलाकार। संवाद- फोटो : UNNAO

हुरंगा यात्रा में फूलों की होली खेलते राधा कृष्ण की वेशभूषा में कलाकार। संवाद- फोटो : UNNAO

हुरंगा यात्रा में नृत्य करते कलाकार। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें