फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट से बरात लेकर गुजरा होमक्वारंटीन युवक, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव के प्रवासी श्रमिक की मौत के बाद हॉटस्पाट बनाए गए गांव से एक होम क्वारंटीन युवक बरात लेकर चकलवंशी पहुंच गया। हॉटस्पॉट क्षेत्र से बरात के निकलने की पुलिस को भनक नहीं लगी। बरात लेकर पहुंचा युवक 10 दिन पहले गुजरात से लौटा था। जिस पर मेडिकल टीम ने उसे होम क्वारंटीन किया था। सोमवार को मामले की भनक लगने पर पुलिस ने बरात लेकर गए होम क्वारंटीन युवक व उसके पिता समेत 10 लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव का 20 वर्षीय युवक 18 मई को मुंबई के सांताक्रूज से घर लौटा था। गांव पहुंचने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। जिस पर उसे इलाज के लिए कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसका सैंपल लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद युवक व उसके भाई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डीएम के निर्देश पर जैतीपुर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसके बाद भी रविवार को कोरोना संक्रमित मृतक के घर से 20 मीटर दूरी पर रहने वाले होमगार्ड बुद्धीलाल मौर्य अपने बेटे मोहित की बारात लेकर चकलवंशी के खोखापुर पहुंच गए। मोहित 10 दिन पहले गुजरात से आया था। जिसे डॉक्टरों ने होम क्वारंटीन किया था। जैतीपुर गांव हॉटस्पॉट होने के बाद भी यहां से होम क्वारंटीन युवक बरात लेकर निकला और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। रविवार रात मामला चर्चा में आया तो पुलिस व स्वास्थ्य अमले के हाथ-पैर फूल गए।
सोहरामऊ एसओ उरेश सिंह ने बताया कि सोमवार को घर की तलाशी ली गई है। घर में मौजूद परिजनों ने बरात लेकर गए युवक से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात कराई है। वह अभी तक बरात विदा कराकर गांव नहीं लौटा है। चकलवंशी में ही अपने मामा के यहां बगिया में है। होम क्वारंटीन के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र से बरात लेकर निकलने में युवक उसके होमगार्ड पिता समेत 10 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

वहीं हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद भी जैतीपुर गांव में दो युवतियों की शादी हो गई। और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। रविवार रात युवक द्वारा हॉटस्पॉट स्थल से बरात लेकर निकलने का मामला प्रकाश में आने के बाद यह दोनों मामले भी पुलिस के सामने आ गए। एसओ सोहरामऊ उरेश सिंह ने बताया कि गांव में हुई दो युवतियों की शादी में वधू के पिता समेत 20 अज्ञात लोगों पर लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें