फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मंत्रोच्चार के बीच हुआ होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। जनपद के तीन हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने होलिका में गन्ना भूना, उसके बाद विधि विधान से होलिका की परिक्रमा की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। होलिका की अग्नि को घर में लाकर पूजा अर्चना की।

भद्रा समाप्ति के बाद रविवार रात 11.12 बजे होलिका दहन शुरू हुआ। आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ मोतीनगर तिराहे, आईबीपी तिराहा, स्टेशन रोड, छिपियाना, जुराखनखेड़ा, लोकनगर, शिवनगर, सिविल लाइन, मौहारीबाग, कब्बाखेड़ा, क्वेटा तालाब सहित 200 स्थानों पर होलिका में आग लगाई।
विज्ञापन

वहीं पूरे जिले में तीन हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसके बाद धूमधड़ाका शुरु हुआ। लोग बच्चों को लेकर होलिका स्थल पर पहुंचे। गुझिया व पुए चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद होलिका की आग में गन्ने भूने और परिक्रमा लगाई। लोगों ने घरों में अग्रिदेव की आराधना की। होलिका स्थल पर अबीर-गुलाल उड़ाया गया।
देर रात ही यहां पर होली पर रंगों की बौछारें शुरु हो गईं। इससे पहले रविवार सुबह से ही युवाओं की टोलियां होलिका में लकड़ी इकट्ठा करने में जुटे रहे। रंग-बिरंगी झालरों के जरिए होलिका सजाई। जब तक होलिका में आग नहीं लगाई गई तब तक लाउडस्पीकरों पर होली गीतों पर जमकर धूमधड़ाका हुआ। लोग गीतों पर जमकर झूमते रहे।
विज्ञापन

रविवार का दिन नवयुवकों के लिए काफी रोचक रहा। मौहारी बाग निवासी शिवम वर्मा ने बताया कि पूरा दिन होलिका सजाने में बीत गया। उसने बताया कि मित्रों के साथ मिलकर पूरी गली सजाई। पूर्व निर्धारित मुहूर्त के अनुसार रात में होलिका दहन शुरू किया गया। लोगों ने सामूहिक रूप से होलिका दहन में हिस्सा लिया। आचार्यों ने होलिका में अग्नि प्रवेश कराई। इसके बाद सभी लोगों ने होलिका की पूजा की। घरों में भी होली की पूजा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें