पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अगले एक-दो दिनों में यह गाड़ियां पुलिस लाइन आ जाएंगी। इस सेवा के शुरू होने के बाद किसी भी घटना की सूचना मिलने के बाद शहर में अधिकतम 10 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम 15 मिनट में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। 100 नंबर डायल कर पुलिस के अलावा 101, 108, 102 और 1090 की शिकायतें भी दर्ज कर तत्काल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कंट्रोल रूम लखनऊ में बना है।
उन्नाव पुलिस लाइन का कंट्रोल रूम सहायक के रूप में काम करेगा। एसपी नेहा पांडेय ने बताया सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
कहां कितनी गाड़ियां लगेंगी
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर चार इनोवा, शहर सर्किल में चार इनोवा व तीन बोलेरो, बीघापुर सर्किल में एक इनोवा व सात बोलेरो, पुरवा सर्किल में एक इनोवा व छह बोलेरो, हसनगंज सर्किल में दो इनोवा व पांच बोलेरो, सफीपुर सर्किल में एक इनोवा व छह बोलेरो, बांगरमऊ सर्किल में सात बोलोरो है।