उन्नाव। विकास भवन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिला कोषागार में हेल्प डेस्क के साथ एक अन्य काउंटर स्थापित कराए जाने की जानकारी दी गई।
एडीएम न्यायिक विकास कुमार सिंह के सामने पेंशनरों ने पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखीं। एडीएम ने कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। ऐसी समस्याएं जो विभागों से संबंधित हैं, उनको विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, वरिष्ठ पेंशनरों को शाॅल देकर सम्मानित भी किया गया।
वरिष्ठ कोषाधिकारी नीलम शर्मा ने बताया कि पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कोषागार में हेल्प डेस्क के साथ एक अलग से काउंटर भी स्थापित किया गया है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी संजय पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सत्य प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी शाश्वत आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।