फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ी

विज्ञापन
बदन झुलसाती धूप खुद को और बच्चे को बचाने का प्रयास करती मां। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। मार्च में ही पड़ रही रिकार्डतोड़ गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार सुबह से ही तपिश रही। लू चलने से लोग बेहाल दिखे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर-पश्चिम की गर्म हवा 17 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। इसके कारण सुबह 10 बजे से लू चलने लगी। दोपहर को काम से बाहर निकले लोग पेड़ की छांव तलाशते नजर आए।
शाम पांच बजे तक लू चलती रही। हालांकि 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी आई लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। चंद्र शेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ अजय मिश्रा ने बताया कि हवा की रफ्तार तेज रही। लू चली और तापमान में भी बहुत अधिक परिवर्तन नहीं दिखा। अभी पारा और चढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें