फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स, महिला सिपाही समेत 25 को कोरोना

विज्ञापन
महिला की कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल की स्टॉफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, महिला सिपाही सहित 25 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में महिला बंदी भी शामिल है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 332 हो गई है। कोरोना संक्रमित 38 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना जांच में जिला महिला अस्पताल की स्टॉफ नर्स, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी, पुलिस लाइन की महिला सिपाही व जेल में महिला बंदी संक्रमित मिले हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों में तीन, शुक्लागंज में दो, बांगरमऊ में दो, फतेहपुर चौरासी में एक, पुरवा में एक, सिकंदरपुर कर्ण में एक, हिलौली में दो, औरास में एक, बीघापुर में एक संक्रमित मिला है। सफीपुर में वृद्ध, हसनगंज में दो, नवाबगंज में एक, बिछिया में दो व दूसरे राज्य से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव है। संक्रमितों में नौ लोगों ने निजी पैथोलॉजी से जांच कराई थी। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि संक्रमितों में 10 को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें