फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सिपाहियों, बाबू, शिक्षक समेत 54 संक्रमित

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र की ट्रेन से उतरे यात्रियों की कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवा - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण अब रेलवे और बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की जांच में तेजी आई है। सोमवार को जिले में 54 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें सीएमओ कार्यालय के बाबू, दो सिपाही व शिक्षक शामिल हैं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 345 हो गई है। 31 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना सैंपलों की आई रिपोर्ट में सीएमओ कार्यालय के एसीएमओ विभाग में तैनात बाबू, पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाही और एक शिक्षक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अन्य संक्रमितों में शहर में दो, शुक्लागंज मेें चार, बांगरमऊ में दो, नवाबगंज में एक, पुरवा में छह, सरोसी में एक, सुमेरपुर में दो, बिछिया में एक, असोहा में तीन लोग शामिल हैं। रेलवे और बस स्टेशन पर हुई कोविड जांच में लखनऊ, सिद्धार्थ नगर, बलिया, देवरिया व कानपुर के पांच संक्रमित शामिल हैं। सीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि 31 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें