फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाकर बोले, दोस्तों को भी लगवाएंगे

विज्ञापन
सिविल लाइन में लगे कैंप पर छात्र के कोविड वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। किशोरों के टीकाकरण अभियान में गुरुवार को 8382 लोगों ने टीका लगवाया। इन लोगों का कहना है कि अपने दोस्तों को प्रेरित कर टीकाकरण केंद्र लाएंगे। डीएम ने ओरहर टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर किशोरों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

बिछिया ब्लॉक के गांव ओरहर बूथ पहुंचे डीएम रवींद्र कुमार ने स्वास्थ्य टीम को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 15 से 18 व उससे ऊपर आयु के लोगों के टीकाकरण की संख्या हर हाल में बढ़ाई जाए। कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगनी है। सभी टीमें सूची बनाकर टीकाकरण कराएं। गुरुवार को किशोरों में 8382 लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि गुरुवार को 758 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें