फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, ये लापरवाही ले सकती है जान

विज्ञापन
सदर बाजार में कुछ इस तरह लापरवही बरतते नजर आते हैं लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना तेजी से बढ़ रही है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। सामाजिक दूरी के प्रति भी गंभीर नहीं हैं। प्रशासन भी कोविड नियमों का पालन नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन

बाजारों व कार्यक्रमों में कोरोना का खौफ नजर नहीं आ रहा। कोरोना की तीसरी लहर और घातक रूप ले सकती है इस अंदेशे के बाद भी खतरे की अनदेखी कर रहे हैं। लोग बाजारों में सामाजिक दूरी के बजाए एक-दूसरे को धकियाते नजर आते हैं। दुकानदार भी मास्क, हैंड सैनिटाइजेशन व अन्य एहतियातों की अनदेखी कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने बताया कि भीड़ वाले स्थानों व बाजारों में लोगों और दुकानदारों को आगाह किया जाएगा। इसके बाद भी लापरवाही पर दुकानदारों और लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में एक महीने पहले लगी आरटीपीसीआर मशीन आज भी शोपीस बनी है। मुख्यमंत्री ने 5 दिसंबर को वर्चुअल माध्यम से लैब का लोकार्पण किया था। सैंपल टेस्ट मशीन के जरूरी उपकरण अभी तक नहीं आए हैं। इस कारण जिले में लिए जाने वाले सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजने की मजबूरी है। शुक्लागंज के ठाकुरखेड़ा सीएचसी में 35 लाख कीमत की आरटीपीसीआर मशीन लगे एक महीना हो गया लेकिन अभी तक जांच नहीं शुरू हो पाई। इस मशीन से सैंपल की रिपोर्ट एक घंटे में मिल सकती है। मशीन की सैंपल प्लेट व अन्य उपकरण न होने से जांच शुरू नहीं हो पाई है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि प्रक्रिया चल रही है। रिमाइंडर भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें