फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री की बहू समेत 26 कोराना संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीज को एंबुलेंस में बैठाते स्वास्थ्य कमी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पूर्व राज्यमंत्री की बहू समेत 26 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें अवध और पुष्पक एक्सप्रेस से आए सात यात्री भी शामिल हैं। उनकी जांच रेलवे स्टेशन पर की गई। 14 संक्रमितों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय केसों की संख्या 60 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी पूर्व राज्यमंत्री दो दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसमें उनकी बहू संक्रमित मिलीं हैं। रेलवे स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस और पुष्पक एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों की जांच की गई। इसमें सात यात्री कोरोना संक्रमित मिले। इसमें दो-दो हसनगंज, सिकंदरपुर सरोसी और एक युवक नवाबगंज का है। दो यात्री लखनऊ व रायबरेली का रहने वाला है।
चार संक्रमित शुक्लागंज में मिले हैं। इसमें तीन की एंटीजन व एक की आरटीपीसीआर जांच की गई। बिछिया में चार, मियागंज-हिलौली में दो-दो, उन्नाव शहर, पुरवा, बीघापुर में एक-एक और अलग-अलग स्थानों के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के परिजनों व संपर्क में आए लोगों की पहचान कर सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिन मरीजों का पता चला है उन्हें भर्ती कराया गया है। अन्य मरीजों की तलाश के लिए टीमें भेजी गईं हैं। उन्होंने बताया कि 1820 लोगों के सैंपल लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें