उन्नाव। किशोरों के टीकाकरण में बारिश बाधा बनी। 18 केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष पचास फीसदी से भी कम टीकाकरण हो पाया। शहर के अटल बिहारी इंटर कॉलेज के छात्रों में उत्साह दिखा। यहां 283 छात्रों ने टीकाकरण कराया।
प्रधानाचार्य अजब सिंह ने टीकाकरण के फायदे बताने के साथ किसी प्रकार की दिक्कत न आने की बात कही तो सबसे पहले छात्राएं टीकाकरण के लिए आगे आईं। उसके बाद छात्रों में उत्साह दिखा। दोपहर 2 बजे तक 283 छात्रों ने टीकाकरण कराया। गुरुवार को 16215 किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य था। पूरे दिन में 7985 लोगों को ही टीका लग पाया। इसमें सिकंदरपुर सरोसी में सबसे कम 621 में 176, गंजमुरादाबाद में 756 में 182 व पुरवा में निर्धारित लक्ष्य 778 के सापेक्ष 251 किशोरों को टीका लगा। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि बारिश के चलते टीका लगवाने वालों की संख्या कम रही।