फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड डायरिया और बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। ठंड बढ़ने के साथ ही कोल्ड डायरिया, सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में परेशानी वाले मरीज बढ़ रहे हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 90 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश बच्चे और बुजुर्ग हैं। सांस लेने में दिक्कत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई वृद्धा की मौत हो गई। कोल्ड डायरिया से पीड़ित तीन बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इंद्रानगर निवासी उर्मिला (75) को सांस लेेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। गुरुवार सुबह मौत हो गई। मौसम में बदलाव से कोल्ड डायरिया पीड़ित बच्चों की संख्या भी बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को भूरी देवी निवासी वसीम ने अपने दो साल के बेटे हसनैन, तालिब सराय के अनीस ने बेटी लैबा (6) और काशीराम कालोनी के ढाई साल के जैद को पेट दर्द व उल्टी होने पर भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजकिशोर ने आठ बच्चों को देखा। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने सर्दी, जुकाम व बुखार के 65 मरीज देखे। वहीं हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. एसके पांडेय ने 17 मरीजों को दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें