फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच दवा दी और बोले, हो गया इलाज

विज्ञापन
हसनगंज के खानपुर सुरौली पीएचसी में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक नितिन श्रीवास्तव? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी सहित 42 अस्पतालों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों से परेशान 2188 लोगों के इलाज का दावा किया गया। इनमें 109 लोगों को कई दिनों से तेज बुखार होने से दवा देकर डाक्टरों ने जांच के लिए लिखा है। जांच सुविधा न होने से डॉक्टरों ने दवा देकर इलाज होने की बात कहकर चलता कर दिया। 4697 लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगवाया
विज्ञापन

आरोग्य स्वास्थ्य मेले उद्देश्यों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। छुट्टी के दिन लोग आसानी से डॉक्टर को दिखाकर जांच करा दवाएं लेने के लिए स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों में ऑपरेटर न होने से खून की जांच और एक्सरे तक नहीं हो पाता। पीएचसी में सुविधाओं का अभाव होने से ग्रामीण भी नहीं जाते। कुछ हाल बांगरमऊ की जगतनगर पीएचसी का है। एक बजे के बाद बंद हो जाती है। रविवार को भी दोपहर एक बजे ताला लग गया। 42 स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार से पीड़ित 109 मरीज चिह्नित किए। 402 लोगों की रैपिड किट से कोरोना जांच की गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। कुपोषित छह बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में बने एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) भेजा गया। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जगतनगर पीएचसी की शिकायतें आ रही हैं। औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें