फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण खुला अस्पताल बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के एक गांव में बिना पंजीकरण कराए निजी अस्पताल खोल दिया गया। शिकायत पर सीएमओ ने एसीएमओ को जांच के आदेश दिए। एसीएमओ ने पंजीकरण न पाए जाने पर अस्पताल बंद करा दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के गांव सरौती में कृष्णा हॉस्पिटल के नाम से निजी अस्पताल की बुधवार को शुरुआत हुई थी। बिना पंजीकरण कराए नर्सिंगहोम खोलने की शिकायत पर सीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश ने नर्सिंगहोम प्रभारी एसीएमओ डॉ. ललित कुमार को जांच के आदेश दिए। जांच में पंजीकरण नहीं मिला। जिन डॉक्टरों की सूची लगाई गई थी उन सभी ने दिल्ली में होने की बात बताई। यहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति भी नहीं मिला। एसीएमओ ने नर्सिंगहोम को बंद करा दिया। लौटने पर उन्हें जानकारी हुई कि नर्सिंगहोम को फिर खोल दिया गया है। इस पर उन्हाेंने सिकंदरपुर सरोसी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. पवन को भेजकर फिर शटर बंद करवाया। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी प्रभारी को आदेश दिए गए हैं कि वह इस पर नजर रखें। फिर खुला मिले तो संचालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें