मोतीनगर स्थित टीकाकरण कैंप में वैक्सीनेशन के लिए लगी लाइन। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। टीकाकरण कैंपों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट गई। सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व होने से स्वास्थ्य विभाग को कम लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बूथों पर लंबी लाइनें रही। 19 केंद्रों में कुल 31904 लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगवाया।
अचलगंज में 2641, असोहा में 1620 व औरास में 834 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। बांगरमऊ में 2871, बिछिया में 1591 व बीघापुर में लगे बूथ पर 2215 लोग टीका लगवाने पहुंचे। फतेहपुर चौरासी में 2547, गंजमुरादाबाद में 2667, हसनगजं में 375 व हिलौली में 1300 लोगों का टीकाकरण हुआ। मियागंज में 1143, नवाबगंज में 3135, पुरवा में 1515 वहीं सफीपुर में 1771 लोगों ने बूथाें पर पहुंच टीका लगवाया। शुक्लागंज में 530, सिकंदरपुर सरोसी में 1680, सुमेरपुर में 560, जिला अस्पताल में 2829 व जिला महिला अस्पताल में 80 लोगों को टीका लगा। इन सभी केंद्रों पर 31594 लोगों को कोविशील्ड व 310 लोगों को को वैक्सीन लगाई गई। कोविड टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए उनके पास अभी कोविशील्ड की 20320 डोज व कोवैक्सीन की 12350 डोज है। अभी टीकाकरण निर्बाध रूप से चलता रहेगा।