फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन 200 और लगवाने पहुंचे 500

विज्ञापन
बंधूहार स्थित कैंप में कोविड टीकाकरण के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। वैक्सीन मिलने के बाद बुधवार को टीकाकरण कराने वालों का उत्साह दिखा। हालत यह रही कि शहर के बंदूहार में वैक्सीन की 200 डोज भेजी गई थी, लेकिन टीकाकरण की जानकारी पर 500 लोग पहुंच गए। कई बूथों पर वैक्सीन खत्म होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। सभी केंद्रों पर भारी भीड़ रही। लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। मास्क भी नहीं लगाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड के 6100 डोज मिलने के बाद शहर जिला पुरुष व महिला अस्पताल, शहर के तीन मोहल्लों के साथ अचलगंज, बीघापुर, सुमेरपुर, नवाबगंज व असोहा में टीकाकरण कराया गया। वैक्सीन लगवाने के लिए भारी भीड़ पहुंच गई। इससे विवाद की स्थिति बनी। गद्दियाना मोहल्ले में वैक्सीन की 250 डोज भेजी गई थी, लेकिन 400 से अधिक लोग टीका लगवाने पहुंच गए। अकरमपुर टीकाकरण केंद्र पर 250 डोज वैक्सीन थी। लगवाने वाले 700 से अधिक थे। इससे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। जिला पुरुष अस्पताल में 1222, जिला महिला अस्पताल में 102, सुमेरपुर में 527 व शुक्लागंज में 850 लोगों का टीकाकरण किया गया। सफीपुर में 460, नवाबगंज में 1031, बीघापुर में 1070, असोहा में 560 व अचलगंज में 539 लोगों का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि 13000 डोज कोविशील्ड मिल गई है। गुुरुवार को सुमेरपुर व अचलगंज ब्लॉक छोड़कर जिला अस्पताल सहित अन्य 14 ब्लॉकों में टीकाकरण किया जाएगा।
सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को कोरोना की वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसमें स्लॉट बुक कराकर जाने वाले व सीधे टीकाकरण के लिए जाने वालों का अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दो डोज लगनी जरूरी हैं। तभी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। इसलिए हमारा फोकस है कि अधिक से अधिक लोगाें को जल्द से जल्द दूसरी खुराक लग जाए। इसको देखते हुए अब सप्ताह के हर शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज ही लगाई जाएगी। इसमें सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज़ लगेगी जो स्लाट बुक करवाकर आएंगे। 11 बजे के बाद टीकाकरण केंद्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 1,04,748 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका अभी तक लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें