फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत, घटी बूथों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में वैक्सीन की किल्लत होने से टीकाकरण के लिए बने बूथों की संख्या घटा दी गई है। बीस केंद्रों के सापेक्ष सिर्फ सात बूथों पर ही टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान में चिह्नित छह ब्लॉकों में वैक्सीन भेजी जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ से पर्याप्त वैक्सीन न मिलने से सोमवार को भी स्पेशल बूथों पर टीकाकरण नहीं हो सका। शहर के नवीन मंडी, जिला न्यायालय, डायट, जिला अस्पताल व बांगरमऊ में स्पेशल बूथ संचालित कर टीकाकरण किया जा रहा था। वैक्सीन की कमी के चलते चार दिन से टीकाकरण बंद चल रहा है। उधर, सोमवार को जिला पुरुष अस्पताल में 70 व महिला अस्पताल में 157 लोगों को टीका लगाया गया। अचलगंज में 1252 लोगों ने टीका लगवाया। बांगरमऊ में 1204 ने, हसनगंज 949 लोगों को, मियागंज में 1222 व नवाबगंज में 1140 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि इस समय कोविशील्ड के 6500 डोज व कोवैक्सीन के 5500 डोज उपलब्ध हैं।
जिला अस्पताल में बने टीकाकरण बूथ पर सोमवार सुबह लोग टीकाकरण कराने पहुंच गए। टीकाकरण के दौरान 11 बजे सर्वर डाउन होने से कोविन पोर्टल बंद हो गया। इससे लोगों की आईडी चेक न हो पाने से उन्हें टीका नहीं लग पा रहा था। 15 मिनट तक लोगों ने इंतजार किया। सर्वर न आने और गर्मी अधिक होने से हंगामा करने लगे। बाद में उन्हें समझा कर शांत कराया गया। पौन घंटे बाद सर्वर आया और उसके बाद टीकाकरण शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें