फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा में ब्लैक फंगस के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में आंख दिखाने आई वृद्धा में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। बाईं आंख बह जाने से डॉक्टर ने उसे निकलाने की बता कही। दाहिनी आंख में कोई हरकत न होने के साथ पस व खून जम गया है। हालत गंभीर देख वृद्धा को लखनऊ किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव हटिया निवासी रामश्री (65) पत्नी श्रीपाल को 20 दिन से बुखार आ रहा था। परिजन टाइफाइड का इलाज करा रहे थे। इसी बीच उनकी बाईं आंख सूज गई। परिजनों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे वह बहना शुरू हो गई। गुरुवार को परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक रंजन ने वृद्धा की आंख देख बाईं आंख निकालने की सलाह दी। दाहिनी आंख की पलक भी स्थिर थी। आंख में पस व खून जमा हुआ था। चेहरे पर सूजन थी। कोविड जांच निगेटिव आई। उसके बाद एमआरआई, खून जांच व सीटी स्कैन कराया गया। सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने बताया कि वृद्धा में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले थे। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें