फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार की मौत, 72 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। जिले में 72 और लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे अधिक 52 संक्रमित आरटीपीसीआर की जांच में आए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती सफीपुर के पड़रीखुर्द निवासी सुशीला द्विवेदी (60) व सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के खरौली निवासी देवपाल (53) 14 मई को, आदर्श नगर निवासी दिनेश (42) आठ मई को और हसनगंज के रामाखेड़ा निवासी श्यामलाल (60) 13 मई को कोविड अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। अस्पताल में सभी की मौत हो गई। सफीपुर मे आठ, हसनगंज में एक, सिकंदरपुर सरोसी में पांच, सिकंदरपुर कर्ण में पांच, बीघापुर में तीन, औरास में तीन संक्रमित मिले हैं। सुमेरपुर में तीन, पुरवा में पांच, मियागंज में चार, गंजमुरादाबाद में तीन, फतेहपुर चौरासी में छह, बांगरमऊ में चार, बिछिया में एक, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 16 व शुक्लागंज में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि 284 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। इसमें कोविड अस्पतालों के 13 और होम आइसोलेशन के 271 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अचलगंज के नेवरना निवासी रन्नो देवी (65) का ऑक्सीजन स्तर कम होने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें