फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कोरोना का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालत यह है कि एक से पांच मई तक ग्राम पंचायतों में 629 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान 11 प्रत्याशियों की मौत हो गई थी। वहीं चुनाव जीत चुके दो प्रधानों की मौत हो चुकी है। बिछिया ब्लाक के रुपऊ गांव में 13 और सरोसी ब्लाक के जसुआपुर गांव में चार लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कोरोना जांच न होने से बुखार से मौत की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य टीम ने गांवों में जाकर 950 लोगों की जांच कर दवा दी थी। लिए गए 3234 सैंपलों की रिर्पोर्ट अभी तक नहीं आ पाई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की दो मई को हुई मतगणना के लिए बनाए गए एजेंटों के संक्रमित मिलने के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कोविड मरीज मिल रहे हैं। एक से पांच मई तक सिकंदरपुर कर्ण में 101, सफीपुर में 282, मियागंज में 106, पुरवा में 75, हिलौली में 85 व हसनगंज में 55 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। अन्य ब्लॉकों में भी कहीं 10 तो कहीं 15 कोविड मरीज मिल रहे हैं। चुनाव के पहले ग्रामीण क्षेत्रों में इतना अधिक संक्रमण नहीं फैला था। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो वोट डालने के लिए दूसरे जिलों से आए लोगों से कोरोना फैल चुका है। लखनऊ जांच के लिए भेजे गए 3234 सैंपल की रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है। बिछिया ब्लॉक के गांव रुपऊ व सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के गांव जसुआपुर में बुखार से मौत होने के साथ बीमार लोगों की भी संख्या अधिक है। रुपऊ गांव में बुखार से 13 मौते हुईं। यहां 90 लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। जसुआपुर में बुखार से चार लोगों ने दम तोड़ा। यहां 50 लोगों को बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें